• info@thevaarta.com

वेनेजुएला में लाशों का ढेर, 50,000 लोग लापता ! मलबे के ढेर पर सरकारी अफसरों की ‘सेल्फी’ से भड़का जनता का गुस्सा

वेनेजुएला में लाशों का ढेर, 50,000 लोग लापता ! मलबे के ढेर पर सरकारी अफसरों की ‘सेल्फी’ से भड़का जनता का गुस्सा

काराकास : पिछले कुछ दिनों में वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 मैग्नीट्यूड के खतरनाक भूकंपों ने बहुत तबाही मचाई है। यहां मरने वालों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरने वालों की संख्या 1,430 हो गई है, जबकि 3,200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और करीब 50,000 लोग अभी भी लापता हैं।

बता दे कि ला गुएरा राज्य इस खतरनाक भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। यहां हर जगह मलबा और सड़ती लाशों की बदबू फैली हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के बाद पहले 72 घंटे ज़िंदा लोगों को ढूंढने के लिए सबसे ज़रूरी होते हैं। वह समय अब ​​खत्म हो गया है। ज़िंदा लोगों की तलाश अब मरे हुए लोगों की तलाश में बदल गई है।

अधिकारी सेल्फी लेते दिखे

भूकंप के बीच सरकार की संवेदनहीनता की एक बहुत ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां हजारों लोग मलबे में दबे हैं, लाशें सड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तबाह हुई इमारतों के सामने खड़े होकर ‘सेल्फी’ लेते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply