महापौर सुषमा खर्कवाल ने THE VAARTA से की ख़ास बातचीत, कहा नहीं हुई जनहानि, घटना की होगी जांच
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग भवन की कैंटीन से शुरू हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।
The Vaarta से खास बातचीत में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।

