• info@thevaarta.com

एक घर… पांच लाशें! रायपुर में पूरे परिवार की मौत से हड़कंप

एक घर… पांच लाशें! रायपुर में पूरे परिवार की मौत से हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply