• info@thevaarta.com

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर हंगामा

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर हंगामा

मंत्री से मिलने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा

लखनऊ। लखनऊ में शुक्रवार को  69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

स्थिति को देखते हुए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply