• info@thevaarta.com

कांग्रेस का विरोध लोकतांत्रिक नहीं, पीएम आवास की सुरक्षा से खिलवाड़: डॉ. राजेश्वर सिंह

कांग्रेस का विरोध लोकतांत्रिक नहीं, पीएम आवास की सुरक्षा से खिलवाड़: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय घेराव में शामिल सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर बिना अनुमति धरना देना अलोकतांत्रिक और अमर्यादित है तथा यह सुरक्षा व्यवस्था और संविधान दोनों के साथ खिलवाड़ है।

छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि “लाठी किसी पर नहीं चलनी चाहिए, हमारी संवेदनाएं सभी छात्रों के साथ हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नीट पेपर लीक समेत अन्य मामलों में केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है और सड़क पर खड़े होकर किसी मंत्री का इस्तीफा मांगना अराजकता है।

Related Articles

Leave a Reply