• info@thevaarta.com

iPhone 18 Pro पर 25% डिस्काउंट का झांसा, Kaspersky ने किया ऑनलाइन स्कैम से सावधान

iPhone 18 Pro पर 25% डिस्काउंट का झांसा, Kaspersky ने किया ऑनलाइन स्कैम से सावधान

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने के साथ ही साइबर अपराधियों ने इन नए मॉडल्स की लोकप्रियता को ठगी के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kaspersky ने फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन ऑफर्स को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है।

Kaspersky के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने ऐसी वेबसाइटें तैयार की हैं जो देखने में असली ऑनलाइन स्टोर जैसी लगती हैं। इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आकर्षक कीमत और भारी छूट के साथ खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी ने ऐसे ही एक फर्जी प्लेटफॉर्म की पहचान की है, जहां नए आईफोन पर 25 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया था।

फर्जी वेबसाइट पर मांगी जा सकती है निजी जानकारी
इन वेबसाइटों का मकसद सिर्फ पैसे ऐंठना ही नहीं, बल्कि यूजर्स की निजी और वित्तीय जानकारी हासिल करना भी हो सकता है। Kaspersky के अनुसार, ऐसे फर्जी स्टोर यूजर्स को व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने और भुगतान करने के लिए प्रेरित करते हैं। कुछ मामलों में ठग वेबसाइट से बाहर संपर्क कर अतिरिक्त रकम भी मांग सकते हैं।

Kaspersky ने इससे पहले भी नए iPhone की लॉन्चिंग के दौरान फर्जी प्री-ऑर्डर, नकली ऑफर और टेस्टिंग प्रोग्राम के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है।

ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से
यूजर्स को किसी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक के जरिए मिलने वाले असामान्य रूप से बड़े डिस्काउंट के झांसे में आने से बचना चाहिए। iPhone खरीदने से पहले वेबसाइट का पता और विक्रेता की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।

इसके अलावा, बैंक कार्ड की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, फोन नंबर या अन्य निजी जानकारी संदिग्ध वेबसाइट पर साझा नहीं करनी चाहिए। खरीदारी के लिए Apple की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत विक्रेता का इस्तेमाल करना सुरक्षित विकल्प है। Kaspersky भी संदिग्ध वेबसाइटों पर व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह देता है।

Related Articles

Leave a Reply