लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। TheVaarta.com के संवाददाता आयुष अवस्थी से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है।
रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि देश का युवा और विद्यार्थी अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उनके अनुसार, भाजपा सरकार की नीतियों ने छात्रों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया है।

