• info@thevaarta.com

ICU में सोनम वांगचुक, मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

ICU में सोनम वांगचुक, मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

नई दिल्ली। भूख हड़ताल के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है और सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक सामान्य सीमा में हैं।

इससे पहले कांग्रेस, टीएमसी और CPI(M) समेत विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी। सांसदों ने उनसे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि शिक्षा सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, टीएमसी सांसद सागरिका घोष और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई सांसद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply