• info@thevaarta.com

पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं कांग्रेस कार्यालय के बाहर हल्लाबोल

पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं कांग्रेस कार्यालय के बाहर हल्लाबोल

लखनऊ, संवाददाता: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व  कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

दोपहर लगभग एक बजे भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद पंकज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मॉल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला, जहां कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया धरना प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार की राजनीति का विरोध करती है। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, अभिजात मिश्रा, राम प्रताप सिंह चौहान तथा विधायक पूजा पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता हाथ में लाठी – डंडा थामें नजर आईं –

 

Related Articles

Leave a Reply