• info@thevaarta.com

उत्तर प्रदेश

,

वीडियो

समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी।

विदेशियों को ऐसे बनाते थे शिकार!
पुलिस कमिश्नर ने समिट बिल्डिंग साइबर गैंग का ‘मॉड्यूल’ किया बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 119 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कई राज्यों के लोग शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 103 लैपटॉप, 177 कॉलिंग मोबाइल फोन समेत बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों को कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के नाम पर झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था।

आरोपी गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी और इंटरनेट कॉलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी की रकम वसूलते थे। पुलिस ने ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply