• info@thevaarta.com

आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तय

आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तय
बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर कार्रवाई, जौहर विश्वविद्यालय पर चला प्रशासन का डंडा

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक और बड़ा झटका लगा है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए गए निर्माण को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने विस्तृत सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में जिन निर्माण कार्यों को नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त नहीं है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। इस आदेश के बाद जौहर विश्वविद्यालय को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

देखें वीडियो, हमारे YouTube Channel पर –

Related Articles

Leave a Reply