• info@thevaarta.com

वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंची चंदा चोरी की आंच!

₹550 करोड़ की चांदी में कथित गड़बड़ी के आरोप,
कोर्ट ने मांगा जांच रिकॉर्ड

 

जम्मू। अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर से होते हुए चंदा चोरी की आंच वैष्णो देवी कटरा तक पहुँच गई है। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 20 टन चांदी में कथित गड़बड़ी के मामले में जम्मू की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच से जांच का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि लगभग 550 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी में मिलावट, अदला-बदली या गबन किया गया, जिससे उसकी अनुमानित कीमत घटकर करीब 30 करोड़ रुपये रह गई। याचिकाकर्ता अधिवक्ता दीपक शर्मा ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने जांच अधिकारी को 29 जुलाई को पूरे रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply