• info@thevaarta.com

कानपुर में SC/ST उद्यमियों का महासम्मेलन, 250 कारोबारियों ने Vendor Development Program में लिया हिस्सा

कानपुर में SC/ST उद्यमियों का महासम्मेलन, 250 कारोबारियों ने Vendor Development Program में लिया हिस्सा

कानपुर। SC/ST वर्ग के उद्यमियों को कारोबार के नए अवसरों से जोड़ने और सरकारी खरीद में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कानपुर में विशेष Vendor Development Program का आयोजन किया गया। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुए इस कार्यक्रम में करीब 250 SC/ST उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों पर चर्चा
यह कार्यक्रम National SC/ST Hub (NSSH) और DICCI UP Chapter के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, MSME Policy, GeM और विभिन्न सरकारी उपक्रमों के साथ व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने Vendor Development के जरिए कारोबार को आगे बढ़ाने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और संस्थागत खरीद से जुड़ने के तरीकों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में HAL, DIC, UPSIC, IIT, MSME, Walmart, बैंकिंग और FIEO समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कारोबार विस्तार और सरकारी एवं निजी संस्थानों के साथ व्यावसायिक साझेदारी की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

DICCI और NSSH टीम की अहम भूमिका
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने में DICCI प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, National SC/ST Hub एवं MSME के CGM विजय प्रकाश, NSSH लखनऊ प्रभारी रवि ओरन समेत DICCI और NSSH की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। DICCI के वरिष्ठ सदस्य देव मणि सरोज तथा प्रदेशीय टीम के निर्मलजीत, भारतजी, अरविंद, डॉ. सतीश अम्बेडकर, सुशील, सुधाकर व विक्रम का योगदान रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सहयोगी टीम नीतू, प्रशांत, रजनीश आर्या व कबीर की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। विशेष सहयोग के लिए आलोक श्रीवास्तव, के पी शील, अरुण समुद्रे एवं सभी संस्थागत प्रतिनिधियों का आयोजक सदस्यों द्वारा धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम के जरिए उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी और कॉरपोरेट सेक्टर की सप्लाई चेन से जुड़ने के लिए एक प्रभावी मंच मिला। आयोजकों ने बताया कि Vendor Development Program की अगली कड़ी 21 सितंबर 2026 को भदोही में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply