राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सतीश महाना के बयान से छिड़ी नई बहस ‘जिनका पैसा चोरी हुआ शायद उन्होंने सच्ची आस्था से दान नही किया: महाना
लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।
वायरल बयान में सतीश महाना कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “जिनका पैसा चोरी हुआ, शायद उन्होंने सच्ची आस्था से दान नहीं किया। गलत भावना से चंदा देने वालों का पैसा चोरी हुआ।” इस बयान के सामने आने के बाद विभिन्न वर्गों में इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

