• info@thevaarta.com

लखनऊ: रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

लखनऊ: रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा और उनकी बहन की गोली मारकर हत्या के बाद उनके पति ने खुद को भी गोली मार ली। घटना में तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर आरोपी पति ने दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर दिव्या को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

इसके बाद आरोपी घर पहुंचा और कमरे में मौजूद अपनी बहन को भी गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि दिव्या और उनके पति के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था और दिव्या ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply