• info@thevaarta.com

फाइल बढ़ाने के बदले 10 लाख! CBI ट्रैप में फंसा MIB का डिप्टी कंट्रोलर

फाइल बढ़ाने के बदले 10 लाख! CBI ट्रैप में फंसा MIB का डिप्टी कंट्रोलर

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) में इंडिपेंडेंट फाइनेंशियल एडवाइजर (IFA) के तौर पर तैनात डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप (ICAS:2020) के रूप में हुई है। CBI के मुताबिक, आरोपी ने एक निजी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट के रिन्यूअल की फाइल जल्द निपटाने के बदले 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

18 अगस्त को दर्ज हुई FIR, उसी दिन ट्रैप
CBI ने शिकायत मिलने के बाद 18 अगस्त 2026 को केस दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि MIB में लंबित निजी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट की रिन्यूअल फाइल को जल्दी प्रोसेस करने के लिए आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की मांग की। इसके बाद CBI ने जाल बिछाया और 18 अगस्त को ही आरोपी को 10 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया।

पत्नी के जरिए ले रहा था 10 लाख
CBI के अनुसार, आरोपी डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स ने रिश्वत की रकम अपनी पत्नी के जरिए स्वीकार की। ट्रैप कार्रवाई के दौरान 10 लाख रुपए की रकम बरामद की गई और आरोपी सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। CBI ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राइवेट कंपनी की फाइल जल्दी बढ़ाने के बदले मांगी रकम
आरोप है कि निजी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल से जुड़ा मामला आरोपी अधिकारी के पास लंबित था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, फाइल को जल्द प्रोसेस करने के लिए पहले 15 लाख रुपए की अनुचित रकम मांगी गई। बाद में बातचीत के बाद यह रकम घटकर 10 लाख रुपए हुई। इसी रकम को लेते समय CBI ने ट्रैप कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply