• info@thevaarta.com

PAKISTAN से UP तक आतंकी नेटवर्क! शहजाद भट्टी पर UP पुलिस का शिकंजा, 52 गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

PAKISTAN से UP तक आतंकी नेटवर्क! शहजाद भट्टी पर UP पुलिस का शिकंजा, 52 गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू हुआ पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर-टेरर हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन अब भी जारी है। यूपी ATS और STF केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया सूचनाओं के आधार पर नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों और उसके स्थानीय मॉड्यूल की लगातार पड़ताल कर रही हैं।

यूपी पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ने और उन्हें पैसे व काम का लालच देकर कट्टरपंथी गतिविधियों में धकेलने के आरोप हैं। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों के जरिए धमकी, आगजनी, पेट्रोल बम फेंकने और संवेदनशील स्थानों की रेकी जैसी गतिविधियां कराई जा रही थीं।

12 अगस्त को देशभर में बड़ा ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 अगस्त 2026 को देशभर में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। यूपी पुलिस के अनुसार शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े करीब 62 लोगों को चिन्हित कर पूछताछ की गई। हालांकि कार्रवाई 15 अगस्त तक सीमित नहीं रही। यूपी पुलिस अब भी नेटवर्क के स्लीपर मॉड्यूल, स्थानीय सहयोगियों और नए सदस्यों की पहचान में जुटी है।

UP में अब तक 12 मुकदमे, 52 गिरफ्तार
यूपी पुलिस के अनुसार अलग-अलग तारीखों में नेटवर्क से जुड़े मामलों में 12 मुकदमे दर्ज किए गए और 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर समेत अन्य सामग्री बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा करीब 60 संदिग्धों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस ने जुलाई 2026 में केंद्र सरकार से शहजाद भट्टी नेटवर्क और उसके सदस्यों को UAPA की चौथी अनुसूची में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध भी किया था।

यूपी पुलिस का कहना है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और उसके जरिए युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने की कोशिशों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply