• info@thevaarta.com

मथुरा में दारोगा की गोली लगने से मौत, गोकुल बैराज के पास वर्दी में मिला शव

मथुरा में दारोगा की गोली लगने से मौत, गोकुल बैराज के पास वर्दी में मिला शव

मथुरा में एसपी ट्रैफिक के पेशकार और सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव सदर थाना क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास मिला। शव वर्दी में था और पास ही उनकी सर्विस पिस्टल भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

गोकुल बैराज के पास मिला शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
पंकज कुमार मूल रूप से एटा जिले के रहने वाले थे और 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। सर्विस पिस्टल का शव के पास मिलना मामले को और पेचीदा बना रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है और हत्या के साथ आत्महत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। घटना की खबर से पुलिस विभाग और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply