अनशन पर सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
केंद्र और दिल्ली सरकार से जबाब तलब
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

याचिका में उनकी बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हस्तक्षेप की अनुमति देने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने मामले पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया है। वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं।

