जायदाद की भूख ने बना दिया हैवान!
बेटे ने बाप को गोली मार उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद। मोदीनगर के बुदाना गांव में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2018 में उसने अपने छोटे भाई पर भी गोली चलाई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, संपत्ति को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था।

