• info@thevaarta.com

तू है मेरी किरण की कहानी: एक रहस्यमयी फोन से जुड़ती है दो अलग-अलग दौर की जिंदगी, रोमांस और थ्रिलर का अनोखा मेल

तू है मेरी किरण की कहानी: एक रहस्यमयी फोन से जुड़ती है दो अलग-अलग दौर की जिंदगी, रोमांस और थ्रिलर का अनोखा मेल

प्यार, रहस्य और समय के अनोखे खेल पर आधारित कहानी ‘तू है मेरी किरण’ दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाती है। फिल्म की कहानी बेस्टसेलर लेखिका किरण के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक रहस्यमयी फोन मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और अंकित गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहानी में किरण (सोनाक्षी सिन्हा) एक सफल लेखिका है। वह अपने बिजनेसमैन पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही होती है। उसकी जिंदगी में सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन नए घर में मिला एक पुराना फोन उसकी दुनिया बदल देता है। यह कोई आम फोन नहीं है, बल्कि इसके जरिए उसकी बात एक ऐसे शख्स से होती है, जो उससे दस साल पहले की दुनिया में जी रहा है।

2016 में रह रहे समर से कैसे जुड़ती है किरण?
कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब साल 2026 में रह रही किरण का संपर्क समर (जहीर इकबाल) से होता है। समर साल 2016 में जी रहा है। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला एक पुराने फोन के जरिए शुरू होता है। शुरुआत में यह रिश्ता रहस्य और जिज्ञासा से भरा रहता है, लेकिन धीरे-धीरे समर किरण के प्रति आकर्षित होने लगता है।

समर की जिंदगी में अतीत से जुड़े कई रहस्य हैं। उसे लगता है कि किरण उसकी जिंदगी की मुश्किलों को सुलझाने और उसके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यही सोच उसे किरण के और करीब ले आती है।

जब प्यार और रहस्य आमने-सामने आते हैं
कहानी आगे बढ़ने के साथ रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस भी गहराता जाता है। दो अलग-अलग समय में जी रहे लोगों के बीच बना यह रिश्ता कई सवाल खड़े करता है। क्या एक फोन के जरिए अतीत और भविष्य के बीच की दूरी मिटाई जा सकती है? क्या समर अपनी जिंदगी बदलने के लिए किरण की मदद ले पाएगा? और इस रहस्यमयी संपर्क के पीछे आखिर क्या राज छिपा है?

‘तू है मेरी किरण’ की कहानी का आकर्षण इसी अनोखे विचार में है, जहां एक पुराना फोन दो लोगों की जिंदगी को आपस में जोड़ देता है। किरण और समर की बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और इसका उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है, यही कहानी को रोमांस से थ्रिलर की ओर ले जाता है।

Related Articles

Leave a Reply