• info@thevaarta.com

DICCI और NSSH की विशेष पहल : रायबरेली में SC/ST उद्यमियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

DICCI और NSSH की विशेष पहल : रायबरेली में SC/ST उद्यमियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम ; उद्योग, बैंक और सरकारी विभाग एक मंच पर,
NSSH और DICCI ने दिया मार्गदर्शन;
सरकारी खरीद, GeM और बैंक लोन पर विशेष जानकारी

रायबरेली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाकर सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब (NSSH), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) तथा दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) के संयुक्त तत्वावधान में ‘उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम’ का सफल आयोजन सारस होटल, टूरिस्ट बंगला (UPSTDC), रायबरेली में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब, लखनऊ के मुख्य प्रबंधक रवि ओरन तथा डिक्की उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने किया। NSSH के मुख्य प्रबंधक रवि ओरन ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली, GeM पोर्टल, वेंडर पंजीकरण और विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार करने का आह्वान किया।

वहीं डिक्की उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि डिक्की का उद्देश्य SC-ST उद्यमियों को व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना और उन्हें बड़े व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नए और मौजूदा उद्यमियों के लिए उद्योग स्थापना, सरकारी खरीद में भागीदारी और व्यवसाय विस्तार का प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs), बैंकों, उद्योग विभाग, GeM पोर्टल और अन्य सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सरकारी खरीद नीति, उद्यम पंजीकरण, वेंडर रजिस्ट्रेशन, बैंक ऋण, स्टैंड-अप इंडिया, पीएमईजीपी (PMEGP) सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

पूरा विडियो हमारे YouTube Channel पर –

Related Articles

Leave a Reply