सीतापुर। नेशनल SC-ST हब (NSSH) एवं DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के संयुक्त सौजन्य से SC-ST उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण और उद्यमिता के विस्तार के उद्देश्य से बीते मंगलवार को सीतापुर के GEE KAY GRAND में भव्य उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में NSSH उत्तर प्रदेश के प्रभारी रवि ओरण ने अपनी पूरी टीम के साथ उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, अवसरों एवं विशेष विक्रेता कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं, DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्रीय निवासी एवं DICCI सदस्य निर्मलजीत ने अपनी जिलास्तरीय टीम के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रदेश स्तरीय DICCI टीम के वरिष्ठ सदस्यों देव मणि सरोज, वीरेन्द्र विक्रम सुमन, भारत प्रसाद, प्रवेश कुमार, सुशील तथा प्रतिष्ठित क्षेत्रीय निवासी एवं DICCI सदस्य शिव भगवान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाया। सुधाकर वर्मा के नेतृत्व में DICCI साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 200 उद्यमियों की सहभागिता इस बात का प्रमाण रही कि SC-ST समाज में उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों एवं Central Public Sector Enterprises (CPSEs) के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए SC-ST उद्यमियों के लिए उपलब्ध योजनाओं, व्यवसायिक अवसरों, खरीद एवं विक्रेता बनने की संभावनाओं तथा विभागीय सहयोग के बारे में जानकारी दी और उचित सहयोग का आश्वासन दिया।
रवि ओरण ने NSSH की ओर से तथा देव मणि सरोज ने DICCI के मंच से उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें व्यवसाय स्थापित करने, विस्तार करने और रोजगार सृजन का माध्यम बनाया जाए। सीतापुर एवं आसपास के क्षेत्र में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, फूड प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन, होटल एवं रेस्टोरेंट, सर्विस सेक्टर सहित अनेक क्षेत्रों में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं।
यह कार्यक्रम जागरूकता के साथ SC-ST उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, बाजार और संस्थागत अवसरों से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बना।

