लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग सभागार में डिक्की (DICCI) उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय टीम ने आज आयोजित SIDBI–Grant Thornton High-Level Conference on Institutional Strengthening of Industrial Associations में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में DICCI उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान SC/ST उद्यमियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया। इसमें व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में आने वाली जमीनी चुनौतियों, जरूरी बुनियादी सुविधाओं, संस्थागत सहयोग, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, बाजार उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषय प्रमुख रहे।
DICCI की ओर से स्पष्ट किया गया कि SC/ST उद्यमियों को केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें व्यवसाय शुरू करने, उसे टिकाऊ बनाने और बड़े स्तर तक विस्तार देने के लिए समयबद्ध, व्यावहारिक और परिणाम तक पहुँचाने की आवश्यकता है।
सम्मेलन को उद्यमियों और संस्थागत संगठनों के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा गया। DICCI उत्तर प्रदेश ने बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करने और प्रदेश के SC/ST उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
DICCI UP का लक्ष्य स्पष्ट है – प्रतिनिधित्व से आगे बढ़कर आर्थिक परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम उठाना और उद्यमियों के लिए बेहतर बिजनेस इकोसिस्टम तैयार करना।

