• info@thevaarta.com

भारत-जापान निवेश के मंच पर DICCI की मजबूत दस्तक, SC/ST उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसरों की राह

भारत-जापान निवेश के मंच पर DICCI की मजबूत दस्तक, SC/ST उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसरों की राह

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित हुए Indo-Japan Investment Meet 2026 में DICCI (दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के उत्तर प्रदेश चैप्टर ने महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जापान में यामानाशी के गवर्नर की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में 250 से अधिक जापानी प्रतिनिधियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC-ST) वर्ग के उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबारी अवसरों का विस्तार करना और उन्हें विदेशी निवेशकों, कंपनियों तथा तकनीकी साझेदारों से जोड़ना है। DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के मुताबिक, ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच जमीनी स्तर पर काम कर रहे SC-ST उद्यमियों के लिए नए बाजार और निवेश के रास्ते खोल सकते हैं। जापानी कंपनियों और निवेशकों के साथ सीधे संवाद से व्यापार विस्तार, तकनीकी सहयोग और नई कारोबारी साझेदारियों की संभावनाएं बढ़ेंगी।

DICCI UP चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा का कहना है कि उसका लगातार प्रयास है कि प्रदेश के SC-ST उद्यमियों को देश के बड़े कारोबारी समूहों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और निवेशकों से जोड़कर उनके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। इस तरह के आयोजन उद्यमियों को वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ने और उत्तर प्रदेश में समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में DICCI की ओर से देव मणि सरोज, कुलदीप रावत, अरविंद कुमार, आर.के. राजेश, सुधाकर वर्मा, बृजेश कुमार, निवेदिता कवाल, प्रवीण गौतम, शिव भगवान और रामजी रावत सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर ने इस भागीदारी को प्रदेश के SC-ST उद्यमियों के लिए वैश्विक कारोबारी संपर्क और नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply