• info@thevaarta.com

दहेज की बाइक के लिए ‘महाभारत’!

दहेज की बाइक के लिए ‘महाभारत’!

महिला थाने के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, VIDEO वायरल

हरदोई। हरदोई में महिला थाने के बाहर दहेज में मिली बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बाइक के स्वामित्व को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाथापाई में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था और मारपीट भी की गई। उसका कहना है कि दहेज में मिली बाइक उसके नाम पर रजिस्टर्ड है, इसलिए उसने बाइक वापस मांगी, लेकिन पति ने देने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply