12 फीट का अजगर देख सहम गए लोग!
लखनऊ के चौक इलाके में दहशत
लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र में बड़े इमामबाड़े के पास सड़क पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।
अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

